कार्यशाला में एक काम,एक नाम पर जोर

बरगवां : हिंडालको महान बरगँवा में हिंडालको क्लस्टर सीएसआर समीक्षा एवं रणनीति कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला में हिंडालको रेनुकूट, हिंडालको रेनूसागर और हिंडालको महान से जुड़े सीएसआर प्रोफेशनल्स ने सहभागिता की। कार्यशाला में सीएसआर गतिविधियों की समीक्षा के साथ समुदाय के जीवन की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने तथा लोगों के आर्थिक स्तर में स्थायी सुधार लाने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करने पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान सीएसआर के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका, कौशल विकास और सामाजिक विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। रेनुकूट हिंडालको क्लस्टर के मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह ने विभिन्न इकाइयों के बीच आपसी अनुभव और विचार साझा करने पर जोर दिया।

कॉरपोरेट सीएसआर प्रमुख अभिजीत ने सीएसआर परियोजनाओं के नामकरण और कार्यप्रणाली में एकरूपता पर जोर दिय। वहीं हिंडालको महान के इकाई प्रमुख लिनु पंचमन ने परियोजनाओं में स्थानीय जरूरतों, समुदाय की भागीदारी और उनके स्थायी प्रभाव को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। साथ ही रेनुकूट के मानव संसाधन प्रमुख अजय सिन्हा ने सीएसआर परियोजनाओं में कौशल विकास और रोजगारपरक अवसरों को मजबूत करने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। इधर हिंडालको महान के मानव संसाधन प्रमुख डॉ. विवेकानंद मिश्रा ने कहा कि सीएसआर परियोजनाओं को समुदाय की दीर्घकालिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया जाना चाहिए। वहीं क्लस्टर सीएसआर प्रमुख अनिल झा ने सीएसआर परियोजनाओं को अधिक प्रभावी और परिणाम आधारित बनाने की आवश्यकता पर विचार साझा किए। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रगति जालान एवं शीतल श्रीवास्तव ने किया।

Next Post

अगले कुछ घंटे भारी! दिल्ली-NCR समेत इन 15 राज्यों में मूसलाधार बारिश और अचानक बाढ़ का अलर्ट

Wed Aug 12 , 2026
नयी दिल्ली, मौसम विभाग ने 12 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली समेत 15 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। देशभर में मॉनसून ने जोर पकड़ लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश और आंधी-तूफान को लेकर नया अलर्ट जारी किया […]

You May Like