अब बिना इंटरनेट के चलेगा UPI

भारत में UPI ने पैसों के लेन-देन को आसान बनाया है। ज्यादातर लोग पैसे रखने के बजाय मोबाइल से ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं।

देश में एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) के माध्यम से पैसों का लेन-देन बेहद आसान हो गया है। वर्तमान में अधिकतर लोग नकद पैसे रखने के बजाय मोबाइल की मदद से यूपीआई के जरिये पेमेंट करना पसंद करते हैं। हालांकि, नेटवर्क समस्या या बैंक सर्वर डाउन होने के चलते कभी-कभी UPI ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठता है क्या इंटरनेट के बिना UPI से पैसे भेजे जा सकते हैं? इसका जवाब है हां। आप बिना इंटरनेट के भी असंरचित सप्लीमेंट्री सर्विस डेटा (USSD) सेवा की मदद से ऑफलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

ऑफलाइन पेमेंट शुरू करने से पहले ये काम कर लें

बिना इंटरनेट यानी ऑफलाइन पेमेंट करने के लिए आपका मोबाइल नंबर बैंक अकाउंट से लिंक होना चाहिए। इसके बाद बैंक की एप या वेबसाइट से यूपीआई पिन सेट कर लें। एक बार यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद आसानी से ऑफलाइन ट्रांजैक्शन कर सकेंगे।

बिना इंटरनेट ऐसे करें पैसे ट्रांसफर

  • अपने मोबाइल के *डायलर में 99# टाइप करके कॉल बटन दबाएं।
  • फिर स्क्रीन पर मेन्यू खुलेगा। उसमें Send Money, Check Balance और Request Money जैसे विकल्प होंगे।
  • इसके बाद उस बैंक अकाउंट को चुन लें, जिससे आप भुगतान करना चाहते हैं।
  • फिर प्राप्तकर्ता का मोबाइल नंबर, यूपीआईडी या बैंक अकाउंट नंबर और IFSC कोड अंकित करें।
  • जितनी राशि भेजना चाहते हैं, वह टाइप कर लें और अंत में अपना UPI PIN डाल दें।
  • कुछ सेकंड में भुगतान सफल हो जाएगा। वो भी बिना इंटरनेट कनेक्शन।

Next Post

शहर के चारों तरफ सिर्फ सफाई ही दिखे: निगमायुक्त

Mon Nov 10 , 2025
जबलपुर: निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा प्रतिदिन सुबह 6 बजे से शहर का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान निगमायुक्त के द्वारा सफाई के साथ-साथ शहर के उद्यानों, डिवाइडरों, लेफ्ट टर्न, सड़कों, कंजरवेंसियों एवं अन्य व्यवस्थाओं का भी मुआयना सघनतापूर्वक किया जा रहा है, […]

You May Like

मनोरंजन