वार्ड 36: सड़क, नाली और बिजली की समस्याओं को दूर करने का दिया आवेदन

छतरपुर।छतरपुर नगर के वार्ड नंबर 36 शिवनगर कॉलोनी के रहवासी गुरुवार दोपहर 2:30 बजे नगर पालिका कार्यालय पहुंचे, जहाँ उन्होंने क्षेत्र में व्याप्त बिजली, सड़क और नाली की समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा। लोगों ने अधिकारियों से जल्द समाधान की मांग की है।

वार्डवासी विजय शंकर तिवारी (तुलसी नगर कॉलोनी, देरी रोड) ने बताया कि “इस वार्ड में वर्षों से नाली की समस्या बनी हुई है। आसपास की गलियों में नाली बना दी गई है, लेकिन बीच वाली गली अब भी उपेक्षित है। सड़क की हालत खराब है, और रात के समय कोई वाहन निकल नहीं पाता बारिश होने पर जलभराव की स्थिति बन जाती है।”

उन्होंने यह भी बताया कि वार्ड में अधिकतर लोग दलित वर्ग से हैं और बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।

“ना सड़क है, ना नाली, और ना ही बिजली के खंभे। हम CMO को ज्ञापन देने आए हैं ताकि इन समस्याओं का जल्द समाधान हो।”

 

 

Next Post

रक्षाबंधन की रौनक: ऑनलाइन शॉपिंग और ट्रैफिक ने घटाई बाजार की रफ्तार

Fri Aug 8 , 2025
प्रियंका सिंह छतरपुर के चौक बाजार में रक्षाबंधन को लेकर अच्छी खासी रौनक देखने को मिल रही है। बाजार में रंग-बिरंगी राखियों की दर्जनों दुकानें सज गई हैं। हर दुकान पर देशी राखियों की विविधता मौजूद है — पारंपरिक राखियों से लेकर ट्रेंडिंग डिजाइनर राखियाँ तक ग्राहकों को आकर्षित कर […]

You May Like