सारंगपुर। शुक्रवार को नेशनल हाईवे के ग्राम एहसानपुरा के पास सडक़ हादसा हो गया जिसमे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दादा-पोते को टक्कर मार दी. इसमें 22 साल के पोते विकास की मौत हो गई, जबकि 62 साल के दादा आत्माराम गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों दादी की अस्थियां विसर्जित करने सारंगपुर तहसील के सदाशिवगंज से उज्जैन जा रहे थे. एहसानपुरा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मारी, जिससे वे सडक़ पर गिर गए.
हाइवे एंबुलेंस की मदद
से पहुंचा अस्पताल
सूचना पर डायल 112 की मदद से दोनों को सारंगपुर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया. जहाँ डॉ. गर्गी मालवीय ने जांच के बाद विकास को मृत घोषित कर दिया. गंभीर घायल आत्माराम को प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर रेफर किया गया है. सारंगपुर पुलिस ने विकास का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है.
Next Post
उच्चतम न्यायालय ने मोटर दुर्घटना अंतरिम राहत योजना को बताया 'बिना घोषणा वाला कानून'
Fri Oct 16 , 2026
नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए केंद्र सरकार की लाई गई ‘मुआवजा अंतरिम राहत योजना, 2026’ को एक ‘बिना घोषणा वाला कानून’ करार दिया है। न्यायालय ने इस बात पर गहरी नाराजगी जताई कि सरकार ने इतनी महत्वपूर्ण जन-कल्याणकारी योजना को बिना किसी […]

You May Like
-
1 year ago
नगर निगम ने सील की तेरह दुकानें
-
2 months ago
आज सुबह 11 बजे खुलेगे बरगी बांध के 9 गेट