उद्घाटन के तीन दिन बाद ही दतिया एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद

दतिया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 मई को वर्चुअल रूप से उद्घाटित दतिया एयरपोर्ट से शुरू हुई हवाई सेवाएं महज तीन दिन बाद ही ठप हो गईं। हवाई सेवा शुरू होने से जिले में उत्सव जैसा माहौल था, लेकिन अब सभी उड़ानें अचानक बंद हो गईं। भोपाल और खजुराहो की यात्रा के लिए एयरपोर्ट पहुंचे यात्रियों को निराशा हाथ लगी और उन्हें बैरंग लौटना पड़ा।

दतिया एयरपोर्ट के निदेशक साजिद खान ने बताया कि भोपाल से कोई विमान नहीं आया। चूंकि यह सेवा फ्लायबिग कंपनी द्वारा संचालित की जा रही है, इसलिए इसके संबंध में वही जानकारी दे सकते हैं।फ्लायबिग कंपनी के ग्राउंड ऑपरेशन प्रमुख रतन अंभोरे ने बताया कि कुछ आवश्यक प्रक्रियाएं अभी पूरी की जानी बाकी हैं, जिसके चलते उड़ानों को अस्थायी रूप से रोका गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जैसे ही सभी प्रक्रियाएं पूर्ण होंगी, सेवाएं पुन: शुरू कर दी जाएंगी।

Next Post

किसान के बेटे ने किया जेईई एडवांस क्लियर, गांव का नाम रोशन

Tue Jun 3 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी विधानसभा के छोटे से ग्राम बिलारा निवासी रौनक यादव पुत्र शैतान सिंह यादव, ने प्रतिष्ठित जेईई एडवांस परीक्षा में ऑल इंडिया 1100वीं रैंक प्राप्त कर गांव, परिवार और समाज का नाम गौरवान्वित किया है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाले रौनक ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास […]

You May Like