पालदा के गोदाम में 11,800 लीटर पेट्रोलियम पदार्थ मिला, गोदाम सील


इंदौर:पालदा के उद्योग नगर में बुधवार को प्रशासन की टीम ने एक गोदाम पर कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में पेट्रोलियम गंधयुक्त तरल पदार्थ बरामद किया. गोदाम में 46 लोहे के ड्रमों में करीब 11,800 लीटर इंडस्टि्रयल सॉल्वेंट और 19 ड्रमों में करीब 3,800 लीटर लुब्रीकेंट ऑयल मिला। कार्रवाई के बाद गोदाम को सील कर दिया गया.

जांच के दौरान गोदाम के अंदर खड़े वाहन एमपी09 -जीएच- 9235 में 12 ड्रम और एमपी09 -एलपी- 9938 में एक ड्रम भी मिला. मौके पर मौजूद सौरभ सोलंकी ने अधिकारियों को बताया कि गोदाम विनय अग्रवाल और विनोद अग्रवाल द्वारा संचालित किया जाता है. दोनों कार्रवाई के दौरान मौके पर नहीं थे. गोदाम के बाहर खड़े एमपी09 -केडी- 1696 नंबर के ऑयल टैंकर को भी टीम ने जब्त कर भंवरकुआं पुलिस की अभिरक्षा में सौंप दिया. वाहनों सहित करीब 11,800 लीटर इंडस्टि्रयल सॉल्वेंट को जब्ती पंचनामा के तहत जब्त कर सौरभ सोलंकी की सुपुर्दगी में दिया गया. पेट्रोलियम पदार्थ के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं. प्रशासन ने गोदाम को सील करते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत प्रकरण दर्ज किया है. अब जब्त पदार्थों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

खाद्य तेलों की जांच के लिए विशेष अभियान, 10,500 लीटर तेल जब्त

Thu Sep 24 , 2026
इंदौर: खाद्य तेलों में मिलावट और गुणवत्ता की जांच के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने बुधवार को मल्हारगंज और सियागंज में कार्रवाई की. अभियान के दौरान खाद्य तेलों के 11 नमूने जांच के लिए लिए गए, जबकि मल्हारगंज स्थित एक गोदाम से करीब 10,500 लीटर खाद्य तेल जब्त किया गया. […]

You May Like