इंडिगो का डीजीसीए को जवाब, ‘इस समय सटीक कारण बताना संभव नहीं’

नयी दिल्ली, 08 दिसंबर (वार्ता) पांच दिन में हजारों उड़ानें रद्द करने और यात्रियों को हुई परेशानी पर निजी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने कहा है कि इस संकट का “सटीक कारण बताना इस समय संभव नहीं है।”

पूरे मामले पर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) के कारण बताओ नोटिस के जवाब में इंडिगो ने और समय मांगते हुए सोमवार को कहा कि परिचालन की जटिलता और व्यापकता को देखते हुए “व्यावहारिक तौर पर सटीक कारण बताना इस समय संभव नहीं है”। उसने कहा है कि डीजीसीए के मैनुअल में कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाता है और ‘मूल कारण के विश्लेषण’ के लिए उसे और समय दिया जाना चाहिये।

नियामक ने एक प्रेस नोट में बताया कि एयरलाइंस ने कहा है कि विश्लेषण पूरा होने के बाद नियामक के साथ साझा किया जायेगा।

डीजीसीए ने 06 दिसंबर को इंडिगो को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और 07 दिसंबर तक जवाब मांगा था। बाद में एयरलाइंस के अनुरोध पर उसे एक दिन का और समय दिया गया था।

आज भेजे गये जवाब पर इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीटर एलबर्स और मुख्य परिचालन अधिकारी के हस्ताक्षर हैं।

 

Next Post

जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा के दौरान 'नो फ्लाइंग जोन' में ड्रोन उड़ाया, दो गिरफ्तार

Mon Dec 8 , 2025
श्रीनगर, 08 दिसंबर (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के गंदेरबल जिले में कुछ माह पहले अमरनाथ यात्रा के दौरान “नो फ्लाइंग ज़ोन” में ड्रोन उड़ाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि प्रतिबंधित इलाके के ऊपर गैर-कानूनी तरीके से उड़ाये जा रहे एक ड्रोन […]

You May Like