अब भीड़ के समय रात्रि 9 बजे बाद दोनों पुलों से ओंकारेश्वर दर्शणार्थियों का प्रवेश प्रतिबंधित 

ओंकारेश्वर । इन दिनों लगातार भक्तो की भीड़ ओंकारेश्वर में हो रही है रात्रि 12 बजे तक दर्शन करवाये जा रहे थे। इससे मंदिर की मर्यादा को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देश पर रात्रि 9 बजे के बाद मंदिर आने वाले भक्तों को दोनों पुलों से प्रतिबंधित किया गया है। उक्त जानकारी नायब तहसीलदार राजन सस्तिया ने बताया की रविवार रात्रि 9 बजे से यह व्यवस्था लागू की गई है इसके लिए ध्वनि विस्तारक द्वारा अनासमेंट भी करवाये गए । नई व्यवस्था के अनुसार भीड़ के चलते रात्रि 9 बजे बाद ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए आने वाले दर्शणार्थियों को दोनों पुलों से प्रवेश नहीं दिया जायेगा। जो दर्शणार्थी लाइन में लगे होंगे उनको दर्शन करवाये जायेंगे । जिससे मंदिर के पट समय अनुसार बन्द हो मर्यादा बनी रहे । प्रात: 4 बजे मंदिर खुल जायेगा।

Next Post

फ्रांसीसी को अवैध तरीके से रोका था ओंकारेश्वर में,गेस्ट हाउस मालिक पर कई केस

Mon Feb 17 , 2025
  नवभारत न्यूज खंडवा-ओंकारेश्वर। तीर्थनगरी ठसा-ठस हो गई है। आस्थावानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग अपने घरों में बिना कागजात और होटल्स नियमों के घरों में ठहराने लगे हैं। इनका रजिस्ट्रेशन कम ही होता है। हाल ही में एक फ्रांसीसी नागरिक की ऐसे ही घर में मौत […]

You May Like