ऑपरेशन रिंगटोन सफल: अमहिया थाने क्षेत्र से गुम हुए 20 लाख कीमती 111 मोबाइल मालिकों को लौटाए

रीवा। रीवा में पुलिस के ऑपरेशन रिंगटोन के तहत थाना अमहिया क्षेत्र से गुम हुए 111 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को वापस सौंपे गए। पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह द्वारा थाना अमहिया से गुम हुए कुल 111 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को वितरित किए गए। इन मोबाइल फोन की कुल कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस द्वारा तकनीकी सहायता और ट्रेसिंग के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली और उन्होंने रीवा पुलिस का आभार जताया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने इस सफलता के लिए थाना प्रभारी अमहिया शिवा अग्रवाल और उनके स्टाफ की सराहना भी की। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे उसे जल्द ट्रेस कर वापस दिलाया जा सके।

Next Post

पटाखे फोड़ने से मना करने पर विवाद, आरोपी पर केस दर्ज

Tue Mar 10 , 2026
इंदौर। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पटाखे फोड़ने से मना करने पर हुए विवाद में एक युवक ने व्यक्ति से गाली-गलौज कर झूमाझटकी कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार देवेंद्र सिंह (44) निवासी एपी हॉस्टल, भोलाराम उस्ताद मार्ग भंवरकुआं की शिकायत पर रिषभ […]

You May Like

मनोरंजन