पानसेमल पहुंचे पूर्व गृहमंत्री एवं राजपुर विधायक बाला बच्चन,शोकाकुल परिवारो से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की

पानसेमल। प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री एवं राजपुर विधायक बाला बच्चन रविवार पानसेमल पहुंचे और शोकाकुल परिवारों के बीच पहुंचकर दिवंगत आत्माओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की ।पूर्व गृहमंत्री बच्चन ने ग्राम मोयदा में पप्पू राठौड़ की माताजी के आकस्मिक निधन पर शोक जताया जिसके बाद वे पानसेमल में योगेश महाजन के घर पहुंचे योगेश महाजन के पिता बाबूलाल महाजन के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा ग्राम खड़की में प्रताप पवार के पिता बटूसिंह पवार के निधन पर शोक व्यक्त कर परिवार को ढांढस बंधाया पश्चात वे कांसुल दिलीपराव शितोले के निवास पर पहुंचे जहां उनकी माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।इस दौरान खेतिया पानसेमल सहित अन्य ग्रामों से कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारी मौजूद रहे।

Next Post

खैरी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Sun Sep 27 , 2026
खैरलांजी, खैरलांजी थाना क्षेत्र के ग्राम खैरी में 32 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना 26 सितंबर की रात की बताई जा रही है। घटना के समय युवक घर पर अकेला था, जबकि उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान […]

You May Like