आदित्य पंचोली ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर वापसी की

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली ने लंबे समय के बाद सोशल मीडिया पर वापसी की है।
आदित्य पंचोली ने अपने शुरुआती दिनों का एक पुराना वीडियो एक्स पर शेयर किया। अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा,“40 साल बॉलीवुड में… और अब मैं यहाँ हूँ। 112 किरदार और अनगिनत यादें। मैं हूँ आदित्य पंचोली। अब एक्स की दुनिया में आपसे जुड़ने आया हूँ।अपने दर्शकों से, अपने आलोचकों से, अपने समर्थकों से और उन सभी साथियों से जो इस चार दशक की यात्रा का हिस्सा रहे हैं। 1985 से अब तक आपने मुझे रील लाइफ़ में देखा है। अब मिलते हैं रियल में – कहानियों के साथ, बातचीत के साथ, फ्लैशबैक और हाँ… कुछ नया भी।”
सोशल मीडिया पर आदित्य पंचोली की वापसी से फैन्स और इंडस्ट्री के लोग काफी खुश हैं। उम्मीद की जा रही है कि एक्स पर आदित्य पंचोली अपने करियर और फिल्म इंडस्ट्री के अनुभवों को साझा करेंगे।

Next Post

अज्ञात वाहन ने तीन मोटरसाइकल सवार युवकों को कुचला दो की मौत

Fri Oct 3 , 2025
सतना :नागौद थाना व पोड़ी चौकी के समीप अटरा गांव के मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने तीन मोटरसाइकल सवार युवकों को कुचल दिया.मिली जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार नागौद की ओर आ रहे थे.तभी किसी अज्ञात वाहन ने ऐसी टक्कर मारी की दो लोगो की मौत पर ही हो […]

You May Like