
सतना। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल अपने दो दिवसीय प्रवास पर शाम 4 बजे सतना जिले के चित्रकूट पहुंचे ।राज्यपाल के चित्रकूट आरोग्य धाम पहुंचने पर प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास राज्यमंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। राज्यपाल मंगुभाई पटेल रात्रि विश्राम चित्रकूट में करने के बाद प्रवास के दूसरे दिन 11 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्विद्यालय सतना में आयोजित 13 वे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करेगे।
राज्यपाल के चित्रकूट आगमन अवसर पर विधायक सुरेन्द्र सिंह गहरवार ,नगर पंचायत अध्यक्ष सुश्री साधना पटेल , दीन दयाल शोध संस्थान के राष्ट्रीय संगठन सचिव अभय महाजन ,चित्रकूट ग्रामोदय विश्विद्यालय के कुलगुरु प्रो. भरत मिश्रा ,कलेक्टर सतना डॉ सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर,एडिशनल एसपी प्रेम लाल धुर्वे भी उपस्थित रहे।
