
इंदौर. खजराना क्षेत्र में पांच दिन से लापता एक रिक्शा चालक का शव उसके घर के पीछे झाड़ियों में मिला. मृतक की पहचान 45 वर्षीय दीपक बुढ़ाना के रूप में हुई है, जो बीते 5 अक्टूबर से लापता था. परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. सुबह उसका शव आईडीए की मल्टी के पास झाड़ियों में मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दीपक के परिवार में पत्नी और बेटा हैं. पत्नी एक स्कूल में नौकरी करती है, जबकि बेटा निजी कंपनी में कार्यरत है. पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि दीपक वहां कैसे पहुंचा.
