
जबलपुर। गोहलपुर पुलिस ने कार्यवाही कर टायर चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। गोहलपुर एवं संजीवनी नगर अंतर्गत वाहन से टायर चोरी होने की 9 घटनाओं का खुलासा किया। साथ ही खड़े वाहनों से टायर एलायव्हील चुराने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार किए, जिनके कब्जे से चुराये हुये 20 टायर, एलआय व्हील, घटना में प्रयुक्त एक बलेनो कार, टूलकिट कीमती 12 लाख रूपये के जप्त किया हैं।
पकड़े गए चोरों में मन्नत उर्फ अनी श्रीवास्तव पिता अजय श्रीवास्तव 18 वर्ष निवासी शांता माता मंदिर के पास थाना आधारताल , संस्कार पटेल पिता मेघराज सिंह पटेल 21 वर्ष निवासी एलएनसीटी कालेज के पास थाना भेडाघाट, कुनाल पटेल पिता शरद पटेल 22 वर्ष निवासी चंडीधाम मंदिर के पास सुराही बिल्डिंग थाना अधारताल, प्रिंस श्रीवास पिता स्व. श्रीकांत श्रीवास 19 वर्ष निवासी बहोरीबंद पुरानी बाजार पानी टंकी के पास थाना बहोरीबंद जिला कटनी हाल मुकाम उखरी थाना लार्डगंज शामिल हैं।
