सीएम डॉ यादव के पुत्र की मेहंदी रस्म हुई, कल लेडीज संगीत; सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियाँ तेज

उज्जैन। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पुत्र डॉ अभिमन्यु यादव के विवाह समारोह की शुरुआत हो चुकी है। आज सुबह माता पूजन की रस्म परिवार ने गीता कालोनी अब्दाल पूरा उज्जैन में अदा की शाम को हल्दी की रस्म हुई कल महिला संगीत का आयोजन होगा और परसों सांवरा खेड़ी ब्रिज के निकट हजारों लोगों की उपस्थिति में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा और इस विवाह समारोह में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उनके परिवार के बड़े भाई नंदलाल यादव नारायण यादव नगर पालिक निगम की अध्यक्ष श्रीमती कलावती यादव, बबलू यादव, निलेश यादव, निशांत यादव की ओर से सामूहिक विवाह सम्मेलन में विवाह की रस्म अदा की जाएगी और मुख्यमंत्री परिवार की ओर से सभी जोड़ों को उनकी गृहस्थी का सामान और उनके जीवन की शुरुआत करने के लिए सभी जरूरी समान दहेज में दिया जाएगा इस विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पूरे देश भर से वीआईपी मेहमानों का आना शुरू हो गया है।

Next Post

खालिदा जिया की हालत बेहद गंभीर: बीएनपी की राष्ट्रव्यापी प्रार्थना की अपील

Fri Nov 28 , 2025
ढाका, 28 नवंबर (वार्ता) बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया (79) का स्वास्थ्य बिगड़कर “बेहद गंभीर” स्थिति में पहुँच गया है। यह जानकारी उनकी पार्टी बंगलादेश नेशलिस्ट पार्टी (बीएनपी) महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने दी है। उन्होंने पूरे देश से उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करने […]

You May Like

मनोरंजन