मस्जिद के पास भिड़ंत, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

इंदौर: कबूतर खाना मस्जिद के पास पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया. मामूली कहासुनी के बाद दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और हाथापाई के साथ धमकियों तक मामला पहुंच गया. पुलिस ने दोनों ओर से प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.पुलिस के अनुसार पहली शिकायत 33 वर्षीय शन्नो पति रईस खान निवासी कबूतर खाना ने दर्ज कराई है. शन्नो का कहना है कि वह रात करीब 9 बजे अपने बेटे को बुलाने मस्जिद के पास गई थीं.

तभी फरजाना पति अमजद ने तलाक कराने का आरोप लगाकर उन्हें गालियां दीं, मना करने पर थप्पड़ मारे और बाल पकड़कर झूमाझटकी की. बीचबचाव पर वह चली गई लेकिन जाते-जाते जान से मारने की धमकी दी. वहीं, दूसरी ओर फरजाना पति अमजद खान निवासी कबूतर खाना ने भी शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि जब वह अपने वकील से मिलने जा रही थीं तभी रास्ते में पति अमजद और उसकी भतीजा बहू शन्नो ने उन्हें घेर लिया.

दोनों ने गालियां दीं और विरोध करने पर शन्नो ने मारपीट की, जबकि अमजद ने बाल पकड़कर गिरा दिया, बेटे अयान ने बीचबचाव कर छुड़ाया. दोनों पक्षों की शिकायत पर पंढरिनाथ थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

चैनल गेट लगाने की बात पर भाइयों में विवाद, धारदार हथियार से हमला

Thu Oct 2 , 2025
इंदौर:सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों के बीच मामूली बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक ने धारदार वस्तु से बड़े भाई पर हमला कर दिया. रात करीब 10:20 से 10:45 बजे के बीच हाथीपाला स्थित सैफी होटल के पास की बताई गई है.42 वर्षीय पीड़ित […]

You May Like