सरकारी कर्मचारी बन दुकान-मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रीवा, सरकारी कर्मचारी बनकर दुकान और मकान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले एक आरोपी को पीड़ितों ने जाल बिछाकर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी खुद को नगरीय निकाय विभाग का कर्मचारी बताता था।आरोपी की पहचान राजाराम सोनी निवासी सिहावल, जिला सीधी के रूप में हुई है। पुलिस पीड़ितों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।

पीड़ितों ने आरोपी को पकड़ने के लिए खुद ग्राहक बनकर सिरमौर चौराहा स्थित अटल पार्क के पास बुलाया और घेराबंदी कर दबोच लिया। इसके बाद उसे अमहिया थाना पुलिस को सौंप दिया।बताया जा रहा है कि आरोपी रीवा शहर में घूम-घूमकर फर्जी योजनाओं के प्लेट, पोस्टर और व्हाट्सएप पर फर्जी दस्तावेज भेजकर लोगों को झांसा देता था। एडवांस रकम लेकर नगरीय निकाय की फर्जी सील लगे आवंटन पत्र थमा देता था। दुकानें नहीं मिलने पर लोगों ने जानकारी ली तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

Next Post

सदस्य देशों के निमंत्रण पर बांग्लादेश 'मक्का समझौता' में शामिल होने पर करेगा विचार

Thu Aug 27 , 2026
ढाका, 27 अगस्त (वार्ता) बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने गुरुवार को कहा कि अगर सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए ‘मक्का संयुक्त रक्षा समझौता’ में शामिल होने के लिए सदस्य देश प्रस्ताव रखते हैं, तो उनका देश इस पर विचार करेगा। श्री खलीलुर […]

You May Like