लक्ष्मीगंज शमशान घाट के पास गौवंश मृत मिलने से आक्रोश, कुछ देर रहा चक्काजाम

ग्वालियर: शहर के लक्ष्मीगंज शमशान घाट क्षेत्र में शुक्रवार को एक गौवंश मृत अवस्था में मिलने से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। गौवंश का धड़ मौके पर पाया गया, जिसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। घटना से आक्रोशित लोगों ने गौवंश को सड़क पर रखकर कुछ समय के लिए चक्काजाम कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर शांत कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। गौवंश का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि यदि जांच में कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

मौके पर बजरंग दल जिला संयोजक दीपक मांझी, गौसेवक विकास कुशवाह, जिला कार्यकारिणी सदस्य गौरक्षा दल के सुधीर कुशवाह, मोहित जोशी सहित बड़ी संख्या में गौसेवक उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन की समझाइश के बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

Next Post

प्रवासी भारतीय दिवस पर सीएम डॉ यादव ने दी शुभकामनाएं, विदेश मंत्री जयशंकर को दी जन्मदिन की बधाई

Fri Jan 9 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देश-विदेश में रह रहे भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़े रहकर विदेशी धरती पर प्रगति के नए […]

You May Like