भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रवासी भारतीय दिवस के अवसर पर देश-विदेश में रह रहे भारतीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं से जुड़े रहकर विदेशी धरती पर प्रगति के नए अध्याय लिख रहे अप्रवासी भारतीयों पर हम सभी को गर्व है।
उन्होंने कहा कि प्रवासी भारतीय विश्व पटल पर भारत की पहचान, संस्कृति और मूल्यों को सशक्त रूप से स्थापित कर रहे हैं।
इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। मुख्यमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्रसेवा में निरंतर सफलता की कामना की।
