
सिंगरौली। कलेक्ट्रेट भवन में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में ग्राम पंचायत मलगो के ग्रामीणों एवं धेनु गौशाला समूह के सदस्यों ने गौशाला की क्षमता से अधिक गायें होने की समस्या सामने रखी। ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर अतिरिक्त यूनिट-गौशाला निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों के अनुसार वर्ष 2022-23 में निर्मित धेनु गौशाला की क्षमता करीब 100 गायों की है, जबकि वर्तमान में यहां लगभग 220 गायें रखी गई हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अतिरिक्त पशुओं की व्यवस्था के अभाव में गौशाला संचालन करने वाले समूह को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
