इंदौर अभिभाषक संघ चुनावः सुबह तक आ सकेंगे पूरे परिणाम

इंदौर: इंदौर अभिभाषक संघ निर्वाचन 2026-27 की मतगणना के तीन राउंड पूरे होने के बाद सचिव पद पर रोहित दांतरे, उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र नीम और कोषाध्यक्ष पद पर पल्लवी अध्यारी ने मजबूत बढ़त बना ली है. वहीं अध्यक्ष पद पर मुकाबला बेहद रोचक बना हुआ है, जहां राकेश पाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 53 मतों की बढ़त पर चल रहे हैं. मतगणना जारी है और अंतिम परिणाम सुबह तक आने की संभावना है.

तीन राउंड की मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर राकेश पाल को 333 मत मिले हैं, जबकि गोपाल कचोलिया 276 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. वहीं राजेश खंडेलवाल 276 मत प्राप्त कर बराबरी पर बने हुए हैं. अन्य प्रत्याशियों में रविंद्र सिंह गौड़ को 168, श्रीराम भदौरिया को 156, लखनलाल यादव को 146, राजेंद्र यादव को 31 और मनोज वर्मा को 4 मत मिले हैं. जबकि उपाध्यक्ष पद पर जितेंद्र नीम 390 मतों के साथ सबसे आगे हैं. उनके बाद सुरेंद्र सिंह गंभीर को 241, पुरुषोत्तम सोमानी को 201, हरीश वांडवडे को 223, संतोष ठाकुर को 152, संतोष पाण्डेय को 91 और सुनील पटेल को 56 मत प्राप्त हुए हैं.

सचिव पद पर रोहित दांतरे ने 440 मतों के साथ बढ़त कायम रखी है. विशाल रामटेके 290 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं. अमित पाठक को 252, धर्मेंद्र गुर्जर को 269 और भूपेंद्र साहू को 126 मत मिले हैं. इसी तरह सहसचिव पद पर विकास चौबे 299 मतों के साथ आगे चल रहे हैं. अक्षय बाजपेयी को 220, निमेष सोलंकी को 211, रत्नेश पाल को 218, मुकेश तोमर को 188, श्रवण कुमार मिश्रा को 186 तथा आर.डी. नैनवा को 46 मत प्राप्त हुए हैं. कोषाध्यक्ष पद पर पल्लवी अध्यारी ने 438 मतों के साथ सबसे मजबूत बढ़त बनाई हुई है. सविता तिवारी को 376 मत मिले हैं. अन्य प्रत्याशियों में पिंकी सुनहरे को 240, पुष्पांजलि द्विवेदी को 193 और पिंकी हरिवंश को 95 मत प्राप्त हुए हैं. मतगणना अभी जारी है. तीन राउंड के रुझानों के आधार पर कई पदों पर तस्वीर लगभग साफ होती दिख रही है, जबकि अध्यक्ष पद पर अंतिम नतीजे तक रोमांच बरकरार रहने की संभावना है. अंतिम परिणाम सुबह तक आने की संभावना है

Next Post

वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर

Fri Jun 26 , 2026
वेनेजुएला भूकंप के दो भयानक झटकों में अब तक 235 लोगों की दर्दनाक मौत हो चुकी है और 3400 से अधिक लोग घायल हैं। 70 हजार परिवार प्रभावित हुए और अब तेजी से बचाव कार्य जारी है। वेनेजुएला में भूकंप से भारी तबाही ने पूरे देश को गहरे सदमे में […]

You May Like