बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से गिरी, भाई-बहन गंभीर रूप से घायल

 

दमोह। जिले के नोहटा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बांदकपुर मार्ग स्थित अमखेरा के पुल के पास बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे गिर गई। हादसे में बाइक सवार भाई-बहन गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। आरक्षक देशराज और पायलट बलराम ने घायलों को तत्काल 112 डायल से अस्पताल में भर्ती कराया।

 

हादसे में घायल दोनों भाई-बहन ओम प्रकाश दुबे पिता रामेश्वर प्रसाद दुबे उम्र 21 वर्ष और खुशी दुबे पिता रामेश्वर प्रसाद दुबे उम्र 18 वर्ष, निवासी देवरी लीलाधर, थाना तेजगढ़ बताए जा रहे हैं।

डॉक्टरों के अनुसार लड़की खुशी की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं ओम प्रकाश का इलाज जारी है।नोहटा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में बाइक के अनियंत्रित होने से यह हादसा होना बताया जा रहा है।

Next Post

प्रशासन द्वारा स्कूल टाइमिंग में किए गए परिवर्तन पर होंने लगा विरोध, अभिभावको परेशान,ऑटो चालकों पर भी छाया रोजी रोटी का संकट

Wed Aug 12 , 2026
पांढुरना, चंद व्यापारियों को लाभ पहुंचाने स्कूली छात्रों की पढ़ाई तथा सुरक्षा पर दाव लगाते हुए जिला प्रशासन द्वारा स्कूल की टाइमिंग में ही किए गए परिवर्तन के आदेश के पहले ही दिन से विरोध के स्वर मुखर होने लगे है,बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में अभिभावक परेशान हुए,वहीं […]

You May Like