मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने से दो की मौत, सात घायल

मुंबई, 16 फरवरी (वार्ता) दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में रविवार को बहुमंजिला इमारत के बिजली के मीटर बॉक्स में आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए।

दमकलकर्मी के सूत्रों के अनुसार, आग सुबह 6.11 बिजली के कॉमन मीटर बॉक्स में लगी। आग लगने से इमारत में धुआं फैल गया।

सूत्रों के अनुसार दो महिलायें जो पहली मंजिल पर थीं, उनके हाथ और पैर झुलस गये और धुएं के कारण उनका दम भी घुट गया।दोनों को सरकारी जे जे अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उनकी पहचान जिया शेख शाह (30) और शबीला खातून शेख (42) के रूप में हुई।

सूत्रों ने बताया कि झुलसे लोगों का इलाज जे जे अस्पताल और जीटी अस्पताल में किया जा रहा है।

घायल व्यक्तियों में करीम शेख (20), आदिल राजा शेख (24) (दोनों पुरुष), नकीस सुरती (24), साजिया आलम शेख (30), सबिला खातून शेख (42), शाहीन शेख (22), साहिन आलम शेख (22) (बाकी सभी महिलाएं) शामिल हैं।

सूत्रों ने बताया कि आग पर सुबह 6.31 बजे काबू पा लिया गया।

Next Post

मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति वर्ष 2025-26 जारी

Sun Feb 16 , 2025
भोपाल, 16 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की नई आबकारी नीति के अनुसार प्रदेश में घोषित पवित्र क्षेत्रों में मदिरा दुकानों को एक अप्रैल से बंद कर दिया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इनमें उज्जैन, ओंकारेश्वर, महेश्वर, मण्डलेश्वर, ओरछा, मैहर, चित्रकूट, दतिया, पन्ना, मंडला, मुलताई, मंदसौर, अमरकंटक, सलकनपुर, बरमान कला, लिंगा, बरमान […]

You May Like

Play sound