कमरे में सोने पहुंची पत्नी, फांसी पर लटकी मिली पति की लाश 

नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र में एक 31 वर्षीय युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान पुष्कर मीणा (31) पुत्र रंगलाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जिले की जीरन तहसील के ग्वाल देवियां गांव का निवासी था और वर्तमान में हवाई पट्टी नई आबादी में रह रहा था।

जानकारी के अनुसार, युवक ने मंगलवार रात अपने घर में पत्नी की साड़ी से फांसी लगा ली। कुछ देर बाद जब उसकी पत्नी सोने के लिए कमरे में पहुंची, तो उसने पति को फंदे पर लटका देखा। उसने तत्काल परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद पुष्कर को जिला चिकित्सालय नीमच ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बघाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Next Post

बजट में सीहोर: करोड़ों की सड़क परियोजनाओं को मिली हरी झंडी

Wed Feb 18 , 2026
सीहोर। बुधवार को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सीहोर जिले के लिए विकास की नई राह खोलने वाली कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं. बजट में अधोसंरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और शहरी विकास से जुड़े प्रावधानों ने जिलेवासियों को बड़ी उम्मीद दी हैं. कई गांवों में किसानों ने खुशी […]

You May Like