खिमलासा फाटक पर ट्रैक्टर-टैंकर की टक्कर से रेल यातायात प्रभावित

खुरई: खिमलासा रेलवे फाटक पर एक ट्रैक्टर द्वारा पानी के टैंकर सहित फाटक से टकराने की घटना सामने आई, जिससे कुछ समय के लिए अफरातफरी की स्थिति बन गई. जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में उपयोग हो रहा ट्रैक्टर फाटक से टकराने के बाद रेलवे ट्रैक पर जा पहुंचा, जिससे फाटक क्षतिग्रस्त हो गया और रेल यातायात लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा। एहतियातन ट्रेनों को कुछ समय के लिए रोका गया.

सूचना मिलते ही रेलवे की टीम मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को हटाकर ट्रैक की सफाई एवं मरम्मत का कार्य शुरू किया. उस समय कोई ट्रेन वहां से नहीं गुजर रही थी, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. मामले की जांच जारी है. प्रशासन ने नागरिकों से रेलवे फाटक पार करते समय सावधानी बरतने की अपील की है.
वहीं, खुरई देहात थाना क्षेत्र के सागर रोड पर बनहट गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान दामोदर पटेल निवासी सतोरिया के रूप में हुई है. उसे सिविल अस्पताल खुरई में भर्ती कराया गया है, जहां उपचार जारी है. बताया गया कि युवक सागर से खुरई आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई.

Next Post

तुलसी मार्ग पर लगा जाम, आवागमन प्रभावित

Tue Mar 3 , 2026
सिंगरौली:जिला मुख्यालय बैढ़न के तुलसी मार्ग पर दोपहर को यातायात जाम की स्थिति बन गई, जिससे वाहन चालकों को काफी देर तक परेशानी का सामना करना पड़ा। होली पर्व के चलते शहर के बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। रंग-गुलाल और मिठाइयों की दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की […]

You May Like