
जबलपुर। घमापुर और पनागर पुलिस ने तीन सटोरियों को गिरफ्तार कर नगदी और मोबाइल जप्त किया हैं।
घमापुर थाना प्रभारी दिनेश गौतम के अनुसार क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी कि हजारी सिंधी के पीछे चांदमारी रोड पर एक युवक अवैध सट्टा खिला रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 24 वर्षीय रोशन प्रजापति को सट्टा पट्टी लिखते हुए पकड़ा। आरोपी के पास से 8020 रुपये नगद और सट्टा सामग्री जप्त की गई है। इसी तरह पनागर थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि रैपुरा गांव में ललित उर्फ दशरथ केवट और दिनेश केवट को सट्टा पट्टी और मोबाइल के माध्यम से सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपियों के पास से कुल 6610 रुपये नगद, एक वीवो मोबाइल और कैलकुलेटर बरामद हुआ है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे मिही लाल नामक व्यक्ति के लिए 500 रुपये दिहाड़ी पर काम कर रहे थे। मुख्य आरोपी मिही लाल की तलाश शुरू कर दी है।
