नीमच के लेवड़ा तालाब में डूबने से किशोर की मौत, दोस्तों के साथ नहाने गया था, ग्रामीणों ने शव देखा; पुलिस जांच में जुटी

नीमच। शहर के बघाना थाना क्षेत्र अंतर्गत लेवड़ा तालाब गांव में शुक्रवार को एक 15 वर्षीय किशोर की पानी में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों ने जब तालाब में एक शव देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बघाना थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को पानी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान 15 वर्षीय अरशद, पिता फारुख खान के रूप में हुई है, जो बघाना में कब्रिस्तान के पास का रहने वाला था। 108 एंबुलेंस के पायलट रमेशचंद्र पाटीदार और ईएमटी प्रतिभा लोधा ने शव को जिला अस्पताल भेजने में मदद की। नहाने के दौरान हुआ हादसा या कोई और वजह, जांच जारी

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अरशद अपने 3-4 दोस्तों के साथ तालाब में नहाने के लिए गया था। बघाना पुलिस का कहना है कि किशोर वहां सिर्फ नहाने गए थे या उनके साथ कोई और अनहोनी हुई, यह पूरी तरह जांच का विषय है। पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। पुलिस हादसे के असली कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Next Post

बटकाखापा पुलिस ने 18 जुआरियों को दबोचा

Sat Jul 4 , 2026
छिंदवाड़ा / धनोरा . बटकाखापा पुलिस ने ग्राम कोटिया में संचालित जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दूसरे गांवों और शहरों से आए लोग 52 ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। […]

You May Like