NEET Exam 21 जून को: जानें एंट्री का समय, ड्रेस कोड और जरूरी दस्तावेजों की लिस्ट

भोपाल। नीट प्रवेश परीक्षा का आयोजन 21 जून रविवार को किया जा रहा है.जिसके लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी अभ्यर्थियों को परीक्षा के दिन समय-सारिणी, प्रवेश प्रक्रिया तथा निर्धारित नियमों का पालन करने दिशा निर्देश जारी किए हैं. यह परीक्षा केन्द्र पर सुबह 11 बजे से प्रवेश प्रारंभ होगा जो दोपहर 1:30 बजे तक जारी रहेगी. परीक्षा केंद्र में प्रवेश का अंतिम समय भी दोपहर 1:30 बजे निर्धारित किया गया है. सामान्य अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित होगी, जबकि पात्र दिव्यांगजन अभ्यर्थियों को स्वीकृत 65 मिनट के प्रतिपूरक समय सहित परीक्षा सायं 6:20 बजे तक संचालित की जाएगी. अभ्यर्थियों को अपने साथ प्रवेश पत्र की मूल प्रिंट प्रति, एक वैध फोटो पहचान पत्र, दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ तथा प्रवेश पत्र पर निर्धारित प्रारूप में चिपकाई गई पोस्टकार्ड आकार की फोटो अनिवार्य रूप से लानी होगी. प्रत्येक अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर फ्रिस्किंग, बायोमेट्रिक सत्यापन एवं पंजीकरण की प्रक्रिया से गुजरना होगा.

नहीं ले जा सकेंगे इलेक्ट्रॉनिक गैजेटस

परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर, पुस्तकें, नोट्स, लिखित सामग्री, हैंडबैग, पर्स, आभूषण, कैमरा, रिकॉर्डिंग उपकरण, खाद्य सामग्री तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रतिबंधित वस्तुएं ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है. उत्तर अंकन के लिए आवश्यक बॉल प्वाइंट पेन परीक्षा केंद्र पर ही उपलब्ध कराया जाएगा.

डे्रस कोड अनिवार्य

अभ्यर्थियों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं. हल्के रंग के साधारण वस्त्र पहनने तथा मोटे कपड़ों, बड़े बटन, अधिक जेबों वाले परिधानों, आभूषणों, घडिय़ों, बेल्ट एवं अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं से परहेज करने की सलाह दी गई है.

Next Post

हाईकोर्ट ने री-वैल्यूएशन की मांग निरस्त की, छात्रों पर लगाया जुर्माना

Fri Jun 19 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस विवेक रूसिया व जस्टिस प्रदीप मित्तल की युगलपीठ ने मेडिकल साइंस यूनिवर्सिटी जबलपुर की डिजिटल मूल्यांकन प्रणाली को पारदर्शी और विश्वसनीय मानते हुए पुनर्मूल्यांकन की मांग करने वाले दो छात्रों की याचिकाएं निरस्त कर दीं। कोर्ट ने दोनों याचिकाकर्ताओं पर पांच-पांच हजार रुपये […]

You May Like