छतरपुर: शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना सिटी कोतवाली में गुंडा तत्वों की सख्त परेड कराई गई। यह कार्रवाई सीएसपी अरुण कुमार सोनी और थाना प्रभारी अरविंद सिंह दांगी के नेतृत्व में संपन्न हुई।
पुलिस ने क्षेत्र के चिन्हित बदमाशों, निगरानीशुदा आरोपियों और गुंडा सूची में शामिल व्यक्तियों को थाने तलब किया। सभी को लाइन में खड़ा कर हाजिरी ली गई और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, मारपीट, अवैध वसूली या शांति भंग करने की शिकायत मिली तो कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Next Post
तेज रफ्तार कार की टक्कर से 38 वर्षीय शिक्षक की मौत
Sun Feb 22 , 2026
छतरपुर: जिले के गढ़ीमलहरा थाना के सामने शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। महोबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने सड़क किनारे टहल रहे शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल […]
