तेज रफ्तार कार की टक्कर से 38 वर्षीय शिक्षक की मौत

छतरपुर: जिले के गढ़ीमलहरा थाना के सामने शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। महोबा की ओर से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने सड़क किनारे टहल रहे शिक्षक को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिक्षक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान विपिन चौरसिया (38) निवासी गढ़ीमलहरा के रूप में हुई है। वे ग्राम ऊजरा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, देर शाम वे अन्य शिक्षकों के साथ टहलने निकले थे। जैसे ही वे थाना परिसर के पास पहुंचे, एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

कार की टक्कर से शिक्षक 30 फुट दूर झाड़ियों में गिरा
टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन चौरसिया उछलकर 30 फुट दूर झाड़ियों में जा गिरे और मौके पर ही बेहोश हो गए। उनके चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं।

पुलिस ने तत्काल पहुंचाया अस्पताल
घटना थाना परिसर के ठीक सामने होने के कारण पुलिस तुरंत हरकत में आई। थाना प्रभारी रीता सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। डायल 112 के आरक्षक योगेश रिछारिया और पायलट उदयभान की मदद से घायल शिक्षक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉ. अदिति अग्रवाल ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Next Post

दिव्यांग खेल महोत्सव में 25 से अधिक राज्यों की भागीदारी, भोपाल का आयोजन बनेगा मिसाल: सीएम डॉ यादव

Sun Feb 22 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने रविवार को नेहरू नगर स्थित पुलिस लाइन स्टेडियम में ठाकरे न्यास द्वारा दिव्यांग खिलाड़ियों के आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात का श्रवण करने के बाद मीडिया से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि […]

You May Like