
गंजबासौदा। गंजबासौदा मिनी स्मार्ट सिटी की हालत यह है कि त्योंदा रोड के आसपास मिनी स्मार्ट सिटी का कार्य पिछले 5 वर्षों से कछुआ गति से चल रहा है. महीनों तक निर्माण
कार्य बंद रहता है. फिर थोड़ा बहुत काम शुरू हो जाता है. यह स्थिति बनी हुई है. इस सड़क के आसपास
दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखे हैं. इससे निर्माण कार्यों में बाधा उत्पन्न होती है. नगर पालिका परिषद द्वारा
नोटिस भी दिए गए ध्वनि विस्तार यंत्र के माध्यम से प्रचार प्रसार भी किया अतिक्रमण हटाने के लिए इसके बाद भी दुकानदारों पर असर नहीं पड़ रहा है इसके साथ ही दुकानों के आगे वाहन खड़े रहते हैं. ट्रैक्टर ट्राली वाले सामान खरीदते हैं और ट्रैक्टर ट्राली सड़क पर खड़ी कर देते हैं. दुकानदारों के वाहन भी दुकानों के आगे खड़े रहते हैं जगह-जगह कीचड़ मची हुई है. गढ़ा धूल के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. यातायात व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है आए दिन
दुर्घटनाएं हो रही है यातायात पुलिस कर्मी ध्यान नहीं दे रहे हैं सब कुछ देखते हुए भी गली दबाकर निकल जाते हैं. दुकानदार अनेकों बार शिकायत भी कर चुके हैं. नगर पालिका परिषद द्वारा भी दुकानदारों को समझाया जा रहा है कि वह दुकानों के आगे वाहन खड़े न होने दे और न स्वयं खड़े करें. परंतु किसी पर कोई असर नहीं पड़ रहा है. नगर पालिका प्रशासन को कड़ाई से कार्यवाही करना होगी तभी निर्माण कार्य जो अधूरे पड़े हैं वह हो सकेंगे और आवा गमन में लोगों को सुविधा मिलेगी.
