सिंगरौली : ननि आयुक्त सविता प्रधान ने निगम अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर नागरिक सुविधाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की तथा अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देशित किया।बैठक में आयुक्त ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का निराकरण सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निर्धारित समय-सीमा में करें। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवासों की जियो टैगिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करें।
बैठक में वर्षाकालीन व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहर की सड़कों पर कहीं भी निर्माण सामग्री अथवा अन्य अपशिष्ट पड़ा हो, तो उसे तत्काल हटाया जाए, जिससे यातायात बाधित न हो तथा नागरिकों को असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में सहायक आयुक्त ज्योति सिंह, स्वास्थ्य अधिकारी बीजी चतुर्वेदी, सहायक यंत्री प्रवीण गोस्वामी सहित समस्त उपयंत्री मौजूद रहे।
