2 किलो से ज्यादा गांजा के साथ प्रॉपर्टी ब्रोकर गिरफ्तार

इंदौर:खजराना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 किलो से अधिक अवैध गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से गांजा, मोबाइल और वाहन समेत करीब 1.20 लाख रुपए का मशरूका जब्त किया है.पुलिस के अनुसार आरोपी अनिल कौशल उम्र 55 साल निवासी शुभम नगर, एरोड्रम क्षेत्र को स्कीम नंबर 134 स्थित चार्टर्ड बस स्टॉप के पीछे से पकड़ा. वह स्कूटी पर संदिग्ध हालत में बैठा था और पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर दबोच लिया.

तलाशी में उसके पास से करीब 2 किलो से ज्यादा गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में सामने आया कि आरोपी प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है और खुद नशे का आदी है. नशे की लत पूरी करने और जल्दी पैसा कमाने के लिए वह सस्ते में गांजा खरीदकर महंगे दामों में बेचता था. पुलिस ने आरोपी से एक ओप्पो मोबाइल और जुपिटर एक्टिवा भी जब्त की है. मामले में खजराना थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस अब आरोपी से गांजा सप्लाई नेटवर्क और उसके अन्य साथियों के बारे में रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है.

Next Post

एयरपोर्ट पर बैगेज से छेड़छाड़, व्यापारी का सामान चोरी; एरोड्रम थाने में केस दर्ज

Tue May 5 , 2026
इंदौर: मुंबई से फ्लाइट से इंदौर पहुंचे एक फर्नीचर व्यापारी के बैग का ताला टूटा मिलने और कीमती सामान गायब होने का मामला सामने आया है. एरोड्रम पुलिस ने शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.शिकायतकर्ता हिमांशु गुप्ता निवासी श्रीनाथ रेजीडेंसी ने पुलिस को बताया […]

You May Like