सरई एयरटेल टावर से 24 बैटरियां चोरी

सिंगरौली । जिले के सरई कस्बे में एयरटेल कंपनी के टावर से 24 नग बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह वारदात शनिवार और रविवार की दरमियानी रात की बताई जा रही है। टावर सरई बाजार से लगे व्यवहार न्यायालय के पीछे स्थित है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कंपनी के टेक्नीशियन ने सरई थाने में लिखित शिकायत देकर मामले से अवगत कराया है।

जानकारी के अनुसार एयरटेल टावर के संचालन से संबंधित उपकरणों के साथ सेल्टर रूम में बैटरियां लगी हुई थीं। घटना के समय सेल्टर रूम में ताला लगा हुआ था। अज्ञात चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और वहां लगी 24 नग बैटरियां चोरी कर ले गए। सुबह घटना की जानकारी सामने आने के बाद संबंधित कर्मचारियों को इसकी सूचना दी गई। एयरटेल कंपनी में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत अतुल मिश्रा ने सरई थाने में दिए गए शिकायती आवेदन में बताया कि व्यवहार न्यायालय के पीछे स्थित एयरटेल टावर के सेल्टर रूम से बैटरियां चोरी हुई हैं। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। एक साथ 24 बैटरियां चोरी होने की घटना से टावर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं। हालांकि चोरी गई बैटरियों की कीमत, आरोपियों की संख्या और वारदात को अंजाम देने के तरीके से संबंधित अन्य जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। टेक्नीशियन द्वारा दिए गए शिकायती आवेदन के बाद पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। अब जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों को जुटाया जा रहा है। चोरी की गई बैटरियों की बरामदगी और आरोपियों की पहचान के संबंध में पुलिस की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Next Post

मुख्यमंत्री का डुमना में स्वागत 

Sun Oct 4 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज रविवार की शाम डुमना विमानतल पहुंचने पर स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री डॉ यादव का शाम करीब 7.45 बजे मंडला से कार द्वारा जबलपुर आगमन हुआ. Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like