अलीराजपुर में चोरी की बड़ी वारदात: इंजीनियर के सूने मकान का ताला कटर से काटकर 2.5 लाख के नगद-जेवरात उड़ाए

अलीराजपुर,  नगर की जबरन कॉलोनी स्थित एकता नगर में चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त की पोल खोल दी। अज्ञात बदमाशों ने एक इंजीनियर के सूने मकान के मुख्य दरवाजे का ताला कटर से काटकर भीतर रखे करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, एकता नगर निवासी इंजीनियर शाहबाज मकरानी मंगलवार रात लगभग 9 बजे धार जिले के ग्राम सिंघाना में एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर पर ताला लगा होने का फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर में रखी अलमारी तोड़ी और नगदी-जेवरात के साथ फ्रिज में रखे कीमती ड्रायफ्रूट्स तक नहीं छोड़े।

बुधवार सुबह जब पड़ोसियों ने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा तो उन्होंने तत्काल मकान मालिक और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।पुलिस ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।एक ही रात में लाखों की चोरी से कॉलोनीवासियों में दहशत और आक्रोश है। रहवासियों ने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Next Post

Tata Sons की लिस्टिंग पर क्यों बढ़ा दबाव? RBI के फैसले के बाद क्या हैं कंपनी के विकल्प

Wed Sep 16 , 2026
नई दिल्ली। Tata Group की प्रमुख होल्डिंग कंपनी Tata Sons एक बार फिर शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के मुद्दे को लेकर चर्चा में है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Tata Sons को अपने नियामकीय ढांचे से बाहर निकलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसके बाद कंपनी […]

You May Like