डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट सेवा पर मनमोहन पगारे सम्मानित

इटारसी। भारतीय डाक विभाग मध्यप्रदेश के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल विनीत कुमार माथुर, डिविजनल मैनेजर एस.के. पांडेय तथा नर्मदापुरम प्रवर अधीक्षक डाकघर सागर नेलेश शाह द्वारा डाक जीवन बीमा में उत्कृष्ट कार्य और बेहतरीन ग्राहक सेवा के लिए अभिकर्ता मनमोहन पगारे को सम्मानित किया गया। यह सम्मान नर्मदापुरम स्थित हैप्पी मैरिज गार्डन के सभागृह में आयोजित सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। मनमोहन पगारे की कार्यनिष्ठा और सेवा भावना की अधिकारियों ने सराहना की। सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से भी उन्हें शुभकामनाएं दी गईं। उल्लेखनीय है कि मनमोहन पगारे नार्मदीय ब्राह्मण समाज समिति इटारसी के अध्यक्ष हैं और सामाजिक विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इटारसी इकाई के सचिव प्रमोद पगारे, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र साकल्ले, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र पाराशर, राजेंद्र शर्मा तथा आर.के. पारे ने भी उन्हें बधाई दी।

Next Post

सिविल जज भर्ती 2022 की प्रकिया जारी रखने के निर्देश

Wed Feb 11 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट ने पूर्व में जारी उस अंतरिम आदेश को वापस ले लिया है जिसमें सिविल जज भर्ती को याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया गया था। इसके अलावा अभ्यर्थियों को मिले अंक भी सार्वजनिक नहीं किए गए थे। चीफ जस्टिस संजीव सचदेवा व जस्टिस विनय सराफ […]

You May Like