विदेशी मुद्रा भंडार 7.26 अरब डॉलर बढ़ा

मुंबई, 10 जुलाई (वार्ता) देश का विदेशी मुद्रा भंडार 03 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 7.26 अरब डॉलर बढ़कर 674.193 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इससे पहले 26 जून का समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.654 अरब डॉलर घटकर 666.933 अरब डॉलर रह गया था।

रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 03 जुलाई को समाप्त सप्ताह में स्वर्ण भंडार 2.669 अरब डॉलर बढ़ा और सप्ताहांत पर 105.205 अरब डॉलर हो गया।

विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति में 4.51 अरब डॉलर की वृद्धि हुई और यह 545.578 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसमें अमेरिका डॉलर के साथ जापनी येन, यूरो और ब्रितानी पाउंड को भी शामिल किया जाता है। उनके मूल्य की गणना डॉलर की तुलना में उनकी संदर्भ दर के आधार पर होती है।

आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.5 करोड़ डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 6.5 करोड़ डॉलर बढ़ गया। गत 03 जुलाई को इनका स्तर क्रमशः 4.787 अरब डॉलर और 18.623 अरब डॉलर रहा।

 

Next Post

यह केवल सड़क नहीं समृद्धि का रास्ता है : डॉ मोहन यादव 

Fri Jul 10 , 2026
उज्जैन. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को नागदा में 5017 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 98.73 किलोमीटर लंबे उज्जैन-जावरा फोरलेन ग्रीनफील्ड हाईवे का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उज्जैन जावरा ग्रीनफील्ड नहीं है बल्कि समृद्धि का रास्ता है । इससे […]

You May Like