बेअदबी से जुड़े वीडियो को लेकर इस्तीफा दें मान: चड्ढ़ा

नयी दिल्ली 25 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने बेअदबी से जुड़े वीडियो को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग की है और कहा है कि इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि फर्जी फॉरेंसी लैब की रिपोर्ट हासिल करन के लिए सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया गया था या इसमें निजी पैसा लगा है।

श्री चड्ढा ने गुरुवार को संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि जिन लोगों को ज़रा भी शक या संदेह था कि क्या यह अपमान वाला वीडियो असली है, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से बनाया गया है या नकली, अब उनके सभी शक और संदेह दूर हो गए हैं। श्री मान और आम आदमी पार्टी को असली अपमान वाले वीडियो को छिपाने के लिए एक फ़र्ज़ी फ़ोरेंसिक रिपोर्ट बनानी पड़ी।

उन्होंने कहा, “आज पूरा सिख समुदाय, गुरु नानक का नाम लेने वाला समुदाय, आहत, नाराज़ और गुस्से में है।” उन्होंने कहा, “इस बात की भी जांच होनी चाहिए कि यह फ़र्ज़ी फ़ोरेंसिक रिपोर्ट कैसे हासिल की गयी। इसमें कौन-कौन से अधिकारी शामिल थे? इस रिपोर्ट के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल किया गया या निजी पैसे का? क्या यह हवाला कारोबार का मामला भी है? सरकारी फंड का दुरुपयोग। इन सभी चीज़ों की अब जांच हो रही है और इस मामले में जांच और कार्रवाई होनी चाहिए।

भाजपा नेता कहा, “पंजाब के मुख्यमंत्री को इस्तीफ़ा देना चाहिए। धार्मिक अपमान से जुड़े नए कानून के तहत पहली प्राथमिकी और पहला मुक़दमा खुद श्री मान के ख़िलाफ़ होना चाहिए।”

 

 

Next Post

नेमार की 981 दिनों ब्राजील के लिए हुई मैदान पर वापसी

Thu Jun 25 , 2026
मियामी, 25 जून (वार्ता) ब्राजील के सुपरस्टार नेमार ने 981 दिनों के बाद गुरुवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ फीफा विश्वकप 2026 ग्रुप सी मुकाबले में अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल में भावुक वापसी की। इस मैच में वह स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में मैदान पर उतरे। 34 साल के फ़ॉरवर्ड नेमार, जो अक्टूबर […]

You May Like