सीधी: छह माह से फरार दुष्कर्म के इनामी आरोपी को चुरहट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह 6 माह से फरार चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम घोषित था।आरोपी राजेश सोंधिया पिता पप्पू सोंधिया उम्र 25 वर्ष, निवासी मसुरिहा पड़खुरी थाना जमोड़ी, जिला सीधी घटना के दिन से ही फरार चल रहा था।
आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक सीधी द्वारा 5 हजार के नगद ईनाम की घोषणा की गई थी। साथ ही विशेष न्यायालय जिला सीधी द्वारा आरोपी के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था।थाना चुरहट की पुलिस टीम द्वारा निरंतर प्रयास करते हुए फरार आरोपी राजेश सोंधिया को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय जिला सीधी के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को जेल भेजने का आदेश जारी किया गया।
