शांति भंग करने की कोशिश पड़ी भारी, मुलताई में 8 हुड़दंगी गिरफ्तार

मुलताई। थाना क्षेत्र मे शांति भंग करने का प्रयास करने वाले 8 लोगो के खिलाफ पुलिस द्वारा  प्रतिबंधत्मक कार्रवाई कर इस्तगासा पेशा किया है। टीआई नरेंद्र सिंह परिहार ने बताया 21 मई 2026 को डायल112 को सूचना मिली कि महाकाल ढाबा, मुलताई के पास कुछ व्यक्ति आपस में गाली-गलौज एवं मारपीट कर रहे हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और अभिषेक उर्फ बिट्टू पिता दिलाराम गुलबाके, उम्र 20 वर्ष, निवासी सर्रा,निखिल पिता सुभाष खंडाग्रे, उम्र 23 वर्ष गुरूसेवक पिता सुखचंद कवड़े, उम्र 24 वर्ष, अनिकेत पिता कृष्णा बोडखे, उम्र 23 वर्ष विनोद पिता सुखचंद कवड़े, उम्र 20 वर्ष, रोहित पिता सुभाष वराठे, उम्र 21 वर्ष को गिरफ्तार कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए एसडीएम कोर्ट मे इस्तगासा पेश किया है। इसी तरह जय स्तंभ के पास काली मंदिर मोड़ पर जोर-जोर से गाली-गलौज कर सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे अभिमन्यु पिता अनकलाल बुआड़े, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम परसठानी एवं नागपुर रोड पर “मेरी रिपोर्ट किसने की” कहकर राहगीरों के बीच गाली-गलौज एवं हंगामा कर रहे शिवाजी पिता कारू डोंगरदिये, उम्र 48 वर्ष, निवासी ग्राम चंदोराखुर्द के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।

 

Next Post

क्रिकेटर क्रांति गौड़ महिला टी20 विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना, घुवारा में उत्साह का माहौल

Sat May 23 , 2026
घुवारा/छतरपुर। बुंदेलखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली घुवारा की विश्व चैंपियन महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ आगामी महिला टी20 क्रिकेट विश्व कप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए इंग्लैंड रवाना हो गई हैं। उनके रवाना होने से पहले गृह नगर घुवारा में उत्साह और गौरव का […]

You May Like