दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

सतना:मैहर जिले में शादी का झांसा देकर एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने पर विवाह से इनकार करने वाले आरोपी को अमरपाटन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद उपजेल मैहर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार 23 जून को पीड़िता ने थाना अमरपाटन में शिकायत दर्ज कराई कि ग्राम ओबरा निवासी 24 वर्षीय भानू प्रकाश प्रजापति ने मई 2025 से मई 2026 के बीच विवाह का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब वह गर्भवती हो गई और उसने विवाह की बात की तो आरोपी ने शादी से साफ इनकार कर दिया तथा संबंध रखने से भी मना कर दिया। गठित टीम ने आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Next Post

स्विट्जलैंड और कनाडा ने किया विश्वकप नॉकआउट चरण के लिए क्वालीफाई

Thu Jun 25 , 2026
वैकूवर, 25 जून (वार्ता) स्विट्जरलैंड ने दूसरे हॉफ में शानदार प्रदर्शन करते हुए कनाडा को उसके घरेलू मैदान पर 2-1 से हराकर फीफा विश्वकप ग्रुप बी मुकाबले में शीर्ष रहते हुए नॉटआउट चरण में जगह बना ली है। वहीं इस हार के बावजूद कनाडा ने दूसरे स्थान पर रहते हुए […]

You May Like