खजराना पुलिस ने एमडी ड्रग्स तस्करी करने वाले दो आरोपी किए गिरफ्तार

इंदौर:खजराना पुलिस ने एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.पुलिस उपायुक्त जोन 02 अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि खजराना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पिछले दिनों थाना खजराना पुलिस ने लिस्टेड आरोपी रेहान पिता सैय्यद लुकमान अली को 15 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था.

पूछताछ के दौरान कई अन्य ड्रग सप्लायर्स के नाम सामने आए, जिसके आधार पर थाना प्रभारी मनोज सिंह सेंधव ने टीम को सक्रिय कर ड्रग तस्करों की धरपकड़ के निर्देश दिए. इसी बीच पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि स्टार चौराहे के आगे आईडीए मल्टी के पीछे खाली मैदान में दो संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में खड़े हैं. पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गए, जिनकी तलाशी लेने पर हारून की पैंट की जेब से 12 ग्राम और सिकंदर की जेब से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई.

जब्त किए गए 17 ग्राम एमडी ड्रग्स की अनुमानित कीमत 1,70,000 बताई जा रही है. गिरफ्तार आरोपियों में हारून उर्फ लीडर पिता इकबाल पटेल, निवासी 1 बडला बंगाली, खजराना और सिकंदर पिता जुल्फकार पटेल, निवासी 42 हबीब कॉलोनी, खजराना है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थों को लेकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है. पुलिस रिमांड लेकर आगे की जांच कर रही है

Next Post

गौ हत्यारे ने ASI पर चलाई गोली, एएसआई और आरोपी दोनों घायल

Thu Mar 20 , 2025
विनय असाटी दमोह : सीताबाबली इलाके में गौ हत्या के मामले के फरार आरोपी कासिम पिता फिरोज खान 23 वर्ष कुरैशी मंडी दमोह निवासी को नागपुर से गिरफ्तार कर आज सबेरे लाया जा रहा था, जहां दमोह के राजनगर के समीप उसने चौकी प्रभारी एएसआई आनंद कुमार पर गोली चला […]

You May Like