जानलेवा हमला करने वाली कार अब भी लापता

विदिशा।नगर पालिका में चल रही पार्षदों की खींचतान के बीच चौंकाने वाला मामले सामने आया था जब दो पार्षदों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया था, दोनों पार्षदों का इलाज प्रायवेट नर्सिंग होम मे चल रहा है, जिनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इसी बीच कोतवाली पुलिस ने एक कार को जब्त किया है जो कोतवाली में खड़ी जिसके बारे में पुलिस जानकारी देने से बच रही है. निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही है. जिसके बाद एसपी ने जांच के लिए एसआईटी बना दी है जिसमें दोनों थानों के टीआई को शामिल किया गया है.शनिवार रविवार की दरमियान रात करीब 2 बजे मंडी लड्डा एजेंसी रोड पर वार्ड 23 पार्षद जमुना कुशवाह और वार्ड 24 पार्षद धमेंद्र सक्सेना को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी है जिसमेेें दोनों पार्षद गंभीर रूप से घायल हो गए थे जहां जमुना कुशवाह के पैर में तीन फेक्चर आए हैं वहीं धर्मेेंद्र सक्सेना को आईसीयू में भर्ती किया गया है. कोतवाली पुलिस ने राहतगढ़ के पास से एक कार को जब्त किया है जिसे कोतवाली में रखा गया. इस कार को लेकर यह चर्चा चल रही है की पार्षदों को इसी कार ने टक्कर मारी है. लेकिन अधिकांश लोगों का कहना है कि यह कार टक्कर मारने वाली कार नहीं है. क्योंकि जो कार पुलिस ने बरामद की है उसमें कोई डैमेज नहीं है.जबकि टक्कर मारने वाली कार की स्पीड काफी तेज थी और टक्कर के बाद कार में भी डैमेज आया होगा.

पुलिस की जांच पर घायलों ने भी सवाल दागे

बताया गया कि कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कोतवाली जहां के टीआई घायल पार्षदों के बयान लेने अस्पताल भी पहुंचे और पूछा की किसी पर शक है जिस घायल एक पार्षद ने किसी नेता पर शक जाहिर किया है. इसी दौरान यह बात भी सामने आया कि पुलिस ने जो कार बरामद की है उसकी फोटो और जानकारी घायल पार्षदों की दिखाई जिस पर पार्षदों ने इंकार कर दिया कि यह कार नहीं है जिसने टक्कर मारी है. कुछ नेताओं ने आरोप लगाया कि कोतवाली पुलिस मामले निष्पक्ष जांच नहीं कर रही है. साथ ही घायल पार्षदों ने कहा कि यदि पुलिस मामले की सही से जांच नहीं कर रही है। इसकी शिकायत सीएम और मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो से करने की तैयारी की जा चुकी है.इस मामले में कोतवाली टीआई आंनद राज से जानकारी के लिए फोन लगाया तो उन्होंने रिसीव नहीं किया.

जांच की जा रही है, टक्कर मारने वालों को तलाश रहे हैं

सीएसपी अतुल सिंह ने बताया कि मामले की जांच के लिए एसआईटी बनाई गई है जिसमें दोनों टीआई शामिल हैं. टक्कर मारने वाली कार और चालक को तलाश किया जा रहा है.

Next Post

मदागन के जंगल में मिली लाश, इलाके मे दहशत

Tue Jul 15 , 2025
लटेरी।लटेरी इलाके के जंगल में दो लाश मिलने से सनसनी फैल गई, जहां 70 साल के बुजूर्ग और 18 साल के युवा की लाश मिलने की जानकारी लगने पर पुलिस और एफएसएल की टीम जांच करने पहुंची है, पुलिस शम का पीएम करा रही है ताकि मौत के कारण स्पष्ट […]

You May Like