शिव रुद्राभिषेक महाआयोजन का दूसरा दिन : लाखों शिवलिंग निर्माण से गूंजा भक्तिमय वातावरण

नरसिंहगढ़। नगर के नृसिंह स्टेडियम में चल रहे सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं रुद्राभिषेक महाआयोजन में लाखों शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक किया।

महिलाओं द्वारा सामूहिक रूप से रुद्री निर्माण एवं पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा रुद्राभिषेक से वातावरण शिवमय रहा। चारों ओर गूंजते मंत्रोच्चार और भक्तिमय गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

इस अवसर पर धर्माचार्य पंडित सोमेश परसाई ने पार्थिव शिवलिंग निर्माण का महत्व एवं इसके फल का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कि— “पार्थिव शिवलिंग निर्माण से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति प्राप्त होती है, यह मानव जीवन के उत्थान का मार्ग है।” उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म से जुड़े रहने और सामूहिक भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर विधायक मोहन शर्मा ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया और कहा कि— “सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग निर्माण का यह आयोजन केवल नरसिंहगढ़ ही नहीं, पूरे अंचल की आस्था और जनकल्याण का प्रतीक बन गया है। सात दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता इसकी भव्यता को और बढ़ा रही है।

Next Post

कचरे के ढेर से मिले नवजात के स्वास्थ्य का लिया संज्ञान, आरोपी की तलाश तेज

Sat Aug 30 , 2025
रायसेन। जिले की बरेली तहसील मुख्यालय पर कचरे के ढ़ेर में मिले नवजात शिशु के मामले में शनिवार को जिला बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी बरेली पहुंचे एवं नवजात शिशु का मामला संज्ञान में लिया। बरेली अस्पताल पहुंचकर नवजात शिशु के बारे में बरेली बीएमओ डॉ हेमंत यादव से जानकारी […]

You May Like