वक्फ बोर्ड बिल का विरोध, अलर्ट मोर्ड में रही पुलिस

तीन सौ सौ का फोर्स रहा तैनात, चप्पे-चप्पे पर रही पैनी नजर

 

जबलपुर। वक्फ बोर्ड बिल में संशोधन को लेकर प्रदर्शनों, ज्ञापनों का दौर जारी है। रविवार को हनुमानताल क्षेत्र अंतर्गत मंडी मदार टेकरी जामा मस्जिद के सामने मैदान में मुफ्ती ए आजम मध्य प्रदेश मौलाना मुशाहिद रजा कादरी के नेतृत्व में आम सभा का आयोजन कर वक्फ संशोधन बिल 2025 का विरोध तीन बजे किया गया। दोपहर तीन बजे वक्फ संशोधन बिल 2025 का विरोध करते हुये महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान पुलिस प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड में रहा। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अधिकारियों के साथ तीन सौ का फोर्स तैनात रहा। ज्ञापन सौंपते समय हजारोंं की संख्या में मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन के दौरान मुफ्ती आजम ने कहा कि इस्लामिक कानून में किसी भी प्रकार के बदलाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। वक्फ एक धार्मिक व्यवस्था है। सरकार वक्फ की जमीनों पर कब्जा करने के लिए यह बिल लेकर आई है। सरकार को अगर मुस्लिम समाज की चिंता है तो उसे नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में सहायता प्रदान करनी चाहिए, न कि धार्मिक मामलों में हस्तक्षेप करना चाहिए।उन्होंने भारत के मुख्य न्यायाधीश से हस्तक्षेप की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने बिल वापस नहीं लिया, तो मुस्लिम समाज उग्र आंदोलन और अपने धार्मिक अधिकारों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा।

तैनाती के पहले एसपी ने किया ब्रीफ, कहा मुस्तैद रहे, चूक न हो-

दोपहर 12 बजे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आनंद कलादगी की उपस्थिति में पुलिस लाईन स्थित ग्राउंड में समस्त अधिकारी, कर्मचारियों को ड्यूटी के सम्बंध मे ब्रीफ किया गया। कप्तान ने कहा कि ड्यूटी स्थल पर सजग रहकर ड्यूटी करें सभी बलवा ड्रिल सामग्री के साथ रहेंगे। कार्यक्रम पश्चात जब तक पूरी भीड डिस्पर्स नहीं हो जाती अपने ड्यूटी स्थल को नही छोडंगे। छोटी से छोटी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी लगती है तो तत्काल वरिष्ठ अधिकारियेां को अवगत कराये, ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही, सामुदायिक सौहाद्र्र एंव कानून व्यवस्था बनाये रखने में किसी भी प्रकार की कोई चूक नहीं होनी चाहिये।

ये फोर्स रहा तैनात

जिले में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी के साथ साथ शहर एवं देहात के थाना प्रभारी बल समेत क्यूआरएफ , यातायात, सहित पुलिस लाईन का लगभग 300 का बल मौजूद था।

ड्रोन से भी निगरानी

कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुये संवेदनशील क्षेत्र में चाक चौबंद व्यवस्था लगायी गयी है, साथ ही वज्र वाहन, कमाण्ड कंट्रोल व्हीकल, सिटी सर्विलांस , एवं वाटर केनन, ड्रोन, एनाउंसमेंट व्हीकल भी लगाये गये है।

Next Post

11 केंद्रों पर हुई संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा

Sun Apr 13 , 2025
तीन पालियों में विद्यार्थियों ने दिए पेपर जबलपुर। संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस-1, एनडीए एवं एनए-1 की परीक्षा आज रविवार 13 अप्रैल को जबलपुर में 11 केंद्रों पर आयोजित की गई। जानकारी के अनुसार सीडीएस-1 की परीक्षा तीन पालियों में आयोजित हुई। जिसमें पहली पाली सुबह 9 बजे से […]

You May Like

Play sound