सड़क हादसे में वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत

हरिद्धार 11 दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड के हरिद्धार में सड़क हादसे में एक वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मृत्यु हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी निवासी इब्राहिमपुर, थाना पथरी अपने दोस्त रहमान निवासी अलीपुर, बहादराबाद के साथ देहरादून से एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य चल रहा था जहां अर्पित सैनी की कार अनियंत्रित होकर वहां खड़ी एक मशीन से टकराकर पलट गई।

हादसे में कार चला रहे अर्पित सैनी और मौके पर मौजूद मजदूर राजू राय निवासी बंगाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर, आनद सिंह निवासी पश्चिम बंगाल को एम्स ऋषिकेश भेजा गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई।

हादसे में कार सवार रहमान को गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

Next Post

कश्मीर : पुलिस ने तहरीक-ए-हुर्रियत पर लगे यूएपीए मामले में कई ठिकानों की ली तलाशी

Thu Dec 11 , 2025
श्रीनगर, 11 दिसंबर (वार्ता) जम्मू और कश्मीर के सोपोर उप-जिले में पुलिस ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) मामले में गुरुवार को प्रतिबंधित तहरीक-ए-हुर्रियत के ठिकानों पर तलाशी ली। इस संगठन की स्थापना अलगाववादी नेता सैयद अली गिलानी ने 2004 में की थी। पुलिस ने कहा कि यह तलाशी यूएपीए […]

You May Like