इटारसी में कल दोपहर तीन घंटे बंद रहेगी बिजली सप्लाई

इटारसी। कल 21 जून को संपूर्ण इटारसी शहर में दोपहर में तीन घंटे बिजली सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक प्री मानसून मेंटेनेंस के कारण बिजली कंपनी सप्लाई बंद रखेगी। मध्यप्रदेश मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार कल 21 जून 2025 दिन शनिवार को 33 केवी इटारसी-2 एवं इटारसी 1 से निर्गमित सभी उपकेंद्रों की विद्युत सप्लाई दोपहर 2 से शाम 5 तक प्री मानसून मेंटेनेंस होने के कारण बंद रहेंगे। इस दौरान संपूर्ण इटारसी शहर में कहीं भी बिजली नहीं मिलेगी। कंपनी सूत्रों के अनुसार कार्य के दौरान समय को घटाया बढ़ाया भी जा सकता है।

Next Post

ट्रामा सेंटर बैढ़न के पीछे की सड़क मार्ग कीचड़ में तब्दील

Fri Jun 20 , 2025
सिंगरौली। जिला चिकित्सालय सह ट्रामा सेंटर बैढ़न के पीछे की सड़क मार्ग बीते दिन गुरूवार से चलने लायक भी नही है। सड़क कीचड़ में तब्दील होने के कारण रहवासियों का आना जाना भी कठिन हो गया है। दरअसल जिले में दो दिन से मानसून के सक्रिय होने के बाद बारिश […]

You May Like