मतदाता सूची त्रुटिरहित शुद्ध व पारदर्शी प्रक्रिया है एसआईआर: वीरेन्द्र गुप्ता

रीवा:भाजपा कार्यालय अटल कुंज में मतादाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर को लेकर कार्यशाला आयोजित की गई. कार्यशाला में मतदान केन्द्र के बीएलओ से लेकर त्रिदेव व मंडल में निवासरत कार्यकर्ता उपस्थित हुए.कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था के संचालन हेतु मतदाता सूची की त्रुटि रहित होना जरूरी है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू किया गया है.

भाजपा कार्यकर्ता तात्परता, सक्रियता व समनव्यता के साथ विशेष माता सूची के पुनरीक्षण में चुनाव आयोग का सहयोग करें. वैध मातदाओं को जागरूक कर उनके अधिकार सुरक्षित रहे. इसके लिए सामुहिक प्रयास के साथ पार्टी कार्यकर्ता ज्यादा से ज्यादा समय देकर अपने अपने मतादात केन्द्रों पर बीएलओं की मदद करें.

रीवा विधानसभा के संयोजक रामनारायण मिश्रा ने कहा कि हम सब कार्यकर्ता देश के सजग प्रहरी है एसआईआर के समय कोई मतदाता छूट न जाये व आवांछित मतदाता सूची में जुड़ न जाये यह सब जिम्मेदारी भाजपा कार्यकर्ताओं की है. कार्यशाला में नगर निगम अध्यक्ष व्यंकटेश पाण्डेय, जिला महामंत्री उमाशंकर पटेल, मंडल अध्यक्ष शिवम द्विवेदी, योगेन्द्र शुक्ला, जिला संयोजक नरेन्द्र शर्मा, वीणा शुक्ला मौजूद रहे.

Next Post

नाली के ऊपर बनाए जा रहे शौचालय को ननि ने तोड़ा

Sun Nov 9 , 2025
रीवा: नगर निगम वार्ड क्रमांक 16 मिश्रा पेट्रोल पंप के बगल में वार्ड के रहवासी द्वारा नाली के ऊपर अतिक्रमण कर शौचालय का निर्माण कराये जाने की शिकायत पर तत्काल तुड़वाये जाने की कार्रवाई की गई.हिदायत दी गई कि पुनरावृत्ति किये जाने पर कड़ी कार्यवाही की जावेगी. इसके अतिरिक्त नया […]

You May Like