आय फाइनेंस का आईपीओ नौ फरवरी से खुलेगा

अहमदाबाद, 05 फरवरी (वार्ता) आय फाइनेंस लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ फरवरी से खुलेगा।
कंपनी की ओर से गुरूवार को यहां जारी बयान में कहा, इसने अपने पहले आईपीओ के लिए 122 से 129 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। शेयरों की फेस वैल्यू दो रुपये प्रति शेयर है। कंपनी का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए सोमवार, नौ फरवरी को खुलेगा और बुधवार, 11 फरवरी को बंद हो जाएगा। निवेशक कम से कम 116 शेयरों के लिए बोली लगा सकते हैं। इसके बाद 116 शेयर के मल्टीपल में बोली लगाइ जा सकती है।
उन्होंने बताया कि आज की तारीख में दो रुपए फेस वैल्यू वाले कंपनी के कुल 19,17,45,507 इक्विटी शेयर आउटस्टैंडिंग हैं। इस आईपीओ के जरिए कंपनी 710 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी करेगी। इसके साथ ही अल्फा वेव इंडिया आईएलपी, एमएजे इन्वेस्ट फाइनेंशियल इन्क्लूजन फंड II के/एस, कैपिटल-जी एलपी, एलजीटी कैपिटल और विक्रम जेटली जैसे मौजूदा निवेशक ‘ऑफर फॉर सेल’ (ओएफएस) के जरिए 300 करोड़ रुपये के शेयर बेचेंगे।
आय फाइनेंस एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (एनबीएफसी) है। यह मुख्य रूप से भारत के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (एमएसएमईएस) को बिजनेस लोन मुहैया कराती है। कंपनी वर्किंग एसेट्स की हाइपोथेकेशन पर या प्रॉपर्टी सिक्योरिटी पर मैन्युफैक्चरिंग, ट्रेडिंग, सर्विस और खेती से जुड़े सेक्टर्स को वर्किंग कैपिटल और बिजनेस बढ़ाने के लिए लोन देती है।

Next Post

केस डायरी गायब होने पर बैतूल में उप निरीक्षक निलंबित

Thu Feb 5 , 2026
बैतूल। जिले के पुलिस विभाग में लापरवाही के एक गंभीर प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक पवन कुमार को निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उनके कार्यकाल के दौरान कोतवाली थाना क्षेत्र के चार आपराधिक मामलों की केस डायरी (चालान) न्यायालय में […]

You May Like