खुली जीप में सवार जीतू को दिखाए काले झंडे, खाकी को संभालना पड़ा मोर्चा

नीमच। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सोमवार को नीमच में वोट अधिकार सत्याग्रह रैली का नेतृत्व करने पहुंचे। रैली गांधी भवन से शुरू हुई जो कलेक्टोरेट तक पहुचानी थी। पर इससे पहले ही कांग्रेस की रैली जैसे ही फोर जीरो चौराहा से गुजरी तो भाजपाईयों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी वोट चोरी, किसानों को फसल बीमा राशि का भुगतान न होना, बारिश से फसल बर्बादी, सोयाबीन में पीला मोजेक रोग और सत्ता के दबाव में रेडक्रॉस चुनाव रद्द होने जैसे मुद्दे उठाते हुए चल रहे थे। आज मालवा का नीमच भाजपा और कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन का अखाड़ा बन गया। माहौल गर्माने से पुलिस प्रशासन को मोर्चा संभालना पड़ा।

इस बीच जब जीतू पटवारी के आगमन पर भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा जीतू पटवारी को काले झंडे दिखा कर विरोध किया गया तो इस दौरान किसी ने जीतू पटवारी पर स्याही फेकने का प्रयास किया ऐसे में पुलिस को लगा किसी ने पत्थर फेंका है बचाव में निरीक्षक सौरभ शर्मा की वर्दी पर भी स्याही लग गई।

Next Post

जीतू पटवारी के जाने के पश्चात गंगाजल से शहर का किया शुद्धिकरण

Mon Sep 1 , 2025
नीमच। लाड़ली लक्ष्मी बहना के माध्यम से संपूर्ण भारत में मातृशक्ति का सम्मान करने वाले, मध्य प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार और मातृशक्ति को अपमानित करने वाले मध्य प्रदेश कांग्रेस के मानसिक रूप से दिवालिया हो चुके अध्यक्ष जीतू पटवारी के नीमच नगर आगमन और उनके जाने के पश्चात […]

You May Like